SOLAN VYOPAR MANDAL-MUKESH GUPTA SOLAN

सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने व्यापारियों को बढ़ाया हौंसला 

सोलन में लॉकडाऊन के चलते व्यापार पूरी तरह से पटरी से उतर चुका था  आय के सभी स्त्रोत बंद  हो गए थे  | जिसके चलते सोलन के व्यापारी मानसिक परेशानी से जूझ रहा था |  लेकिन अब अनलॉक होने पर आहिस्ता आहिस्ता व्यवसाय पटरी पर आने लगा है ऐसे में सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने व्यापारियों को ढांढ़स बढ़ाने के लिए लक्क्ड़ बाज़ार का दौरा किया | इस मौके पर लक्क्ड़ बाज़ार एसोसिशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा  , व्यापर मंडल के महामंत्री मनोज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे | वह लक्क्ड़ बाज़ार के व्यापारियों से मिले और उनका कशुल क्षेम जाना | 
                     सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और  लक्क्ड़ बाज़ार एसोसिशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा   ने कहा कि लॉकडाउन के चलते सोलन का व्यसायी बेहद परेशान था | अब बाज़ार खुल चुके हैं लेकिन अभी भी व्यवसाय पटरी पर नहीं लौटा है केवल 25 प्रतिशत तक व्यवसाय सीमित है जिसके चलते व्यवसायी की परेशानी खत्म नहीं हुई है | इस लिए सोलन व्यापार मंडल ने आज लक्क्ड़ बाज़ार का दौरा किया और  व्यापारियों को  पेश आ रही दिक्क्त और परेशानियों के बारे में जाना ताकि उन्हें समाप्त करने का प्रयास किया जा सके | उन्होंने यह भी कुछ व्यापारियों ने उनके समक्ष कुछ मांगे भी रखी है जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल कर पूरा किया