solan mukesh gupta businessman

हताश व्यपारियों का मनोबल बढ़ाने का व्यापार मंडल सोलन कर रहा प्रयास :मुकेश गुप्ता

सोलन व्यापार मंडल ने आज हरि बाज़ार का दौरा किया | इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने  व्यापारियों को पेश आ रही  दिक्क्तों के बारे में पुछा | व्यापारियों ने अपनी मांगों के बारे में  व्यापार मंडल अध्यक्ष को जानकारी दी | व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभी व्यपारियों से उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों के बारे में अवगत करवाया और उन्हें , नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सभी व्यपारियों ने  जिला प्रशासन का  बेहद सहयोग किया यही कारण है कि आज सोलन सुरक्षित है | वह कामना करते है कि शहर के व्यापारी भविष्य में भी इसी तरह अपना सहयोग जारी रखेंगे | 


                   इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निर्णय  लिया था कि शहर के सभी व्यपारियो से व्यापार मंडल मिलेगा और उनकी समस्याओं के बारे जानेगा और उन्हें हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा | उन्होंने कहा कि वह सोलन के विभिन्न बाज़ारों में जा कर व्यापारियों से मिल चुके है और उनकी समस्यायों को सरकार के आगे भी रखा जा चुका है उन्होंने बताया कि वह सोलन शहर के सभी बाज़ारों का दौरा करेंगे और उनकी समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे | उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते व्यापारी बेहद हताश हो चुके है उनके मनोबल को भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है |