हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी किए जाएंगे तैनात ,उपचुनावों में भाजपा की होगी जीत ;राकेश शर्मा

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सोलन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  प्रेस वार्ता में राकेश शर्मा ने बताया कि किसान मोर्चा जहाँ एक और किसानों के मुद्दों को उठा रहा है उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।  वहीँ दूसरी और आने वाले उपचुनावों के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है।  समूचे प्रदेश में बैठकों का दौर चल रहा है।  कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के लिए चार्ज किया जा रहा है। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।  राकेश ने कहा कि इन चुनावों में निश्चित ही जीत भाजपा की होगी और किसान मोर्चा उस जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा नेता राजेश कश्यप मौजूद रहे। 

अधिक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हर बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना रहा है। जिसके चलते हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी तैनात किए जाएंगे।  जिन पर भाजपा को जिताने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होगी। उन्होंने कहा कि अर्की में भी निकट भविष्य में उपचुनाव है इस उपचुनाव में  किसान मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा और भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताएगा।  उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में बैठकों का दौर चल रहा है।  जहाँ एक और किसानों की  समस्याओं का हल किया जा रहा है सरकारी योजनाओं का वह लाभ लें इस लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है वहीँ किसान भाजपा की जीत को सुनिश्चित करें इसके लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई है।