हिमाचल प्रदेश पूर्व वायुसेना संघ ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश पूर्व वायुसेना संघ ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
संघ के प्रेस सचिव सत्येन्द्र शांडिल्य ने कहा कि सुरेश कश्यप के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी। 
उन्होंने सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा राष्ट्रीय संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।