The drug trade started in Solan as soon as the educational institution opened

इस वर्ष 18 पुरुष और 13 महिलाएं सोलन में कर चुके आत्महत्याएँ |  

Solan : सोलन में  आत्महत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है | जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लोग मानसिक तनाव से हो कर गुजर रहे है | जिसकी वजह से वह अपनी जीवन लीला को समाप्त करने में भी नहीं झिझक रहे है | यह तनाव किन कारणों से हो रहा है इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है | क्यास लगाए जा रहे है कि लॉकडाउन  के चलते आई  आय की कमी भी तनाव के कारण  हो सकती है |  इस  तरह की घटनाओं पर हम तभी अंकुश पा सकते है अगर हम अपना सुख दुःख रिश्तेदारों  और मित्रों से सांझा करते है और  एकाकीपन  से दूर रहते है | 

अधिक जानकारी देते हुए  ASP ASHOK VERMA SOLAN ने बताया कि इस वर्ष में करीबन 31 मामले आत्महत्याओं के आ चुके है जिसमे से 18 पुरुष और 13 महिलाऐं शामिल हैं | उन्होंने बताया कि यह आत्महत्याएँ क्यों हुई है और उनके तनाव के क्या कारण रहे है यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि आत्महत्याओं की प्रवृति को कैसे रोका जा सकता है इस बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है |