Partial amendment in Solan stay of Energy Minister on 04 July

2022 में भाजपा सिरमौर की पाँचों सीटों पर जीत करेगी हासिल : सुखराम चौधरी

सोलन में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सुखराम चौधरी सोलन पहुंचे | जिनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया | दोनों ही नेताओं ने जहाँ अपनी शीर्ष के नेताओं का धन्यवाद किया वहीँ उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली की जम  कर तारीफ की और कहा कि वह सभी मिल कर एक बार फिर से विजय हासिल करेंगे और जीत  का इतिहास रचेंगे |

इस मौके पर सुखराम चौधरी ने शीर्ष के नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि जो जिम्मेवारियां उन्हें सौंपी जा रही है वह उसे पूरी शिद्द्त के साथ निभाएंगे और उम्मीदे  उनसे की जा रही है उन पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे | 


मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन भाजपा ने इस गढ़ को पूरी तरह से खत्म कर दिया है | उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास कांग्रेस कार्यकाल में नहीं बल्कि भाजपा के समय में हुआ है |

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में  भी सिरमौर में भाजपा के तीन विधायक थे और आज भी   भाजपा के तीन विधायक  है  इन सभी के सहयोग से एक बार फिर भाजपा जीत हासिल करेगी  और इस बार पाँचों सीटें भाजपा की झोली में डाली जाएगी |

उन्होंने कहा कि  सिरमौर में राजीव बिंदल जैसे सुलझे हुए व्यक्ति और बलदेव तोमर जैसे नेता मौजूद है |  जिनकी वजह से सिरमौर आज भी मजबूत है | यह मजबूती  आने वाले समय में भी कायम रहे इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे |