शिमला वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।

शिमला वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।*

नगर निगम के पूर्व पार्षद विवेक शर्मा ने प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की पिछले कल सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने 683 करोड़ रूपये के टेंडर को स्वेज़ ईंडिया लिमिटेड़ को जारी किया गया। इस प्रोजेक्ट को 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके अनुसार शिमला वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होनें बताया की यह वर्ल्ड बैंक
से देय 1800 करोड़ के प्रोजेक्ट का एक चरण है और यह प्रोजेक्ट 3 चरणों में पूर्ण होगा। जिसमें 683 करोड़ रूपये शिमला को 24 घंटे जलापूर्ति, शिमला नगर को सतलुज नदी से जलापूर्ति, और सिवरेज सेवाओं को नगर निगम की परिधी के क्षेत्रों में विस्तार करना शामिल हैं।

उन्होंने बताया की 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 70 प्रतिशत पानी की पाइपों को बदला जाएगा और उनके स्थान पर अधिक व्यास वाली पाइपों को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ-साथ 40 नयें स्टोरेज टैंकों का निर्माण किया जाएगा। जिनकी क्षमता 50 लाख लीटर होगी और यह शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित किए जाऐंगें। जिससे पानी का बेहतर आबंटन नगर के हर क्षेत्र में किया जा सकें।

विवेक शर्मा ने बताया की प्रदेश सरकार शिमला शहर के निवासियों के लिए बे़हतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और 24 घंटे जलापूर्ति उसी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होेनें बताया की वर्तमान जयराम सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से शिमला शहर में अभुतपूर्व विकास किया है। यहां पर हर क्षेत्र में सुविधांए प्रदान की जा रही हैं और विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होनें बताया की शिमला शहर एक पर्यटन केंद्र है और शिमला में टूरिस्ट सीज़न के दौरान पानी की कमी एक आम समस्या थी इसलिए इस परियोजना से शहर वासियों और शिमला के पर्यटन को लाभ मिलेगा और पानी की कमी से नहीं जुझना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में जयराम सरकार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार ज़ताया।