miraculous places near solan sahasradhara

नौणी पंचायत में विकासात्मक कार्यों के लिए 25 लाख की राशि हुई स्वीकृत

निर्मल ग्राम पंचायत नौणी में कोरोना नियंत्रण पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मदन हिमाचली ने की वहीँ पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | पंचायत के सभी वार्ड सदस्यो ने अपने वार्ड में हुए कोरोना नियंत्रण कार्यों को लेखा जोखा रखा | वही पूर्व में हुई ग्राम सभा के दौरान पंचायत में किये जाने वाले कार्यों के लिए करीब 24 लाख 30 हजार राशि की जो शैल्फ प्रस्तावित थी वो भी स्वीकृत हो गयी है और जल्द ही पंचायत में किसानों की मांगों के स्वरूप लैंड डेवलपमेंट के कार्यों को शुरू किया जायेगा |

अधिक जानकारी देते हुए प्रधान मदन हिमाचली ने कहा कि पंचायत को सैनेटाइज़ करने का जिम्मा सभी सदस्यों ने उठाया था उसे पूरा कर लिया गया है | वहीँ क्षेत्र के विकास के लिए करीबन 25 लाख की राशि स्वीकृति हो गई है | जल्द ही विकास के कार्य आरम्भ कर दिए जाएंगे | उन्होंने कहा कि कोरोना को नियंत्रण करने के लिए पंचायत द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे है | मास्क और सैनेटाइज़र वितरित किए जा रहे है | उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रयासों से काफी हद तक कोरोना को क्षेत्र में नियंत्रित कर लिया गया है | पंचायत वासियों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है |