26th marriage organized by Shulini Seva Dal, organization will organize mass marriage in 02 auspicious time next year: Sushil Chaudhary

शुलिनी सेवा दल द्वारा करवाई गई 26वीं शादी, अगले साल 02 शुभ मुहूर्त में संस्था करवाएगी सामूहिक विवाह का आयोजन : सुशील चौधरी

सोलन के शूलिनी मंदिर में आज, विवाह का आयोजन किया गया। यह विवाह का आयोजन ,इस लिए ख़ास था क्योंकि ,यह विवाह  समाजिक संस्था शूलिनी सेवा दल द्वारा ,करवाया जा रहा है । शूलिनी सेवा दल पिछले कई वर्षों से ,समाज सेवा का कार्य कर रहा  है और वह कई गरीब  परिवार से संबंध रखने, वाली युवतिओं   का विवाह, वह करवा चुके है।  
शुलिनी सेवा दल के अध्यक्ष, सुशील चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी संस्था द्वारा पहले गरीब लोगों के लिए, केवल भंडारे का ,आयोजन किया जाता था।  लेकिन अब उनके द्वारा गरीब कन्याओं  का, विवाह भी करवाया जाता है।  उनकी संस्था द्वारा अभी तक, 25 शादियां करवाई जा चुकी है। और आज उनके द्वारा, 26वीं शादी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि, उनकी संस्था बेहद धूमधाम से, गरीब कन्याओं का विवाह  करवाती है और, अपनी बेटी समझ कर सभी सदस्य, विवाह में भाग लेते है। बारात की खातिरदारी भी, पूरे जोश के साथ की जाती है। सुशील चौधरी ने बताया कि, यदि कोई परिवार ,लड़की का विवाह उनकी संस्था के माध्यम से, करवाना चाहता है तो वे लोग ,उनकी संस्था को  अवगत करवा , सकते हैं,उनकी संस्था हमेशा, गरीब लड़कियो के ,विवाह के लिए तैयार है। 
 आप को बता दें कि, शुलिनी सेवा दल, द्वारा विवाह बेहद धूमधाम से ,आयोजित किया जाता है। सभी रीति रिवाजों को, पूर्ण रूप और श्रद्धा से निभाया जाता है। किसी भी तरह की, कमी विवाह में नहीं रखी जाती है। जिसमे ,संस्था के सभी लोग, बेहद बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।