शिमला जिले के रोहडू की समाज सेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में सीधे जुड़ेगी। लाइव सेशन कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से होगा।

28 अगस्त को शिमला जिले के रोहडू की समाज सेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में सीधे जुड़ेगी। लाइव सेशन कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से होगा। लाइव सेशन के लिए पूरे देश से 12 संस्थाओं को शामिल किया गया है। इनमें रोहड़ू की संजीवनी सहारा समिति भी शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में संस्था को मंजूरी पत्र मंगलवार को आया है। संजीवनी सहारी समिति रोहड़ू का गठन 11 जनवरी 2013 को हुआ। मौजूदा समय में समिति के पास 200 सक्रिय सदस्य हैं। समिति की ओर से अब तक सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई है।