अभियोजन विभाग में करुणामूलक आधार पर भरे गए सेवादार के 29 पद, अरसे से खाली थीं पोस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश अभियोजन विभाग में करुणामूलक आधार पर सेवादार के 29 पद भरे गए हैं। कुछ पद सेवादार और चौकीदार के अभियोजन विभाग में अभी भी खाली है।

ये पद काफी समय से खाली पड़े हुए थे। अभियोजन विभाग अराजपत्रित राजकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष जय कृष्ण शर्मा ने प्रदेश सरकार का धन्यावाद जताया है। भविष्य में भी विभाग की जो अन्य मांगे हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने का भी आग्रह किया है।