Order regarding extension of corona curfew period

36735 मतदाता कल करेंगे मतदान,  प्रशासन ने पूर्ण की सभी तैयारियां  : कैसी  चमन  

सोलन नगर निगम चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्ण तैयारी कर ली है | आज सोलन के उपायुक्त के सी चमन ने बैठक का आयोजन किया और चुनाव अधिकारियों को रवाना किया | उपायुक्त सोलन ने उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्हे सभी तरह की सावधानियां रखने के लिए आग्रह किया |

उन्होंने बताया कि  मतदाताओं में 18730 पुरुष, 17704 महिलाऐं तथा एक अन्य मतदाता हैं जो कल मतदान करेंगे | उन्होंने बताया कि सोलन में 88 कोरोना पॉज़िटिव वोटर है | जिनके  सब के अंत में वोट करवाए जाएंगे | 
 

अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बताया कि सोलन में 36735 कुल मतदाता है | यह सभी बिना किसी असुविधा के मतदान कर सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने पूर्ण रूप से तैयारियां कर ली है | उन्होंने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए है ताकि चुनाव प्रक्रियां में किसी भी तरह की त्रुटि न रह जाए |

उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया है कि वह  अपने मत का उपयोग आवश्य करें | और लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनें | उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले इस लिए आवश्यक नियमों का पालन भी करें |