solan sp abhishek yadav

एक दिन में 378 चालान और एक लाख उन्नीस हज़ार जुर्माना : एसपी सोलन

सोलन में यातायात नियमों की उलंघना करने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है | जो भी नियम तोड़ता पाया जाता है उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 500 रूपये से लेकर 5000 रुपए तक का चालान किए जा रहे हैं  | यह जानकारी एसपी  अभिषेक  यादव  ने मीडिया को दी | उन्होंने बताया कि सोलन जिला में यातायात नियमों की बहुत ज़्यादा उलंघना की जा रही थी | बिना हैलमेट डाले युवा दोपहिया वाहन चला रहे थे जिस कारण दुर्घटनाओं में युवाओं को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है | उन्होंने कहा कि हिमाचल में दुर्घटनाओं का ग्राफ न बढ़े इस लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है | जो भी चालक नियमों की अहवेलना करते पाया जाता है उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है |  समय समय पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चला कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत करवाया जाता है | 


अधिक जानकारी देते हुए  एसपी  अभिषेक  यादव    ने बताया कि हिमाचल में दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है | दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  विशेष अभियान चलाया जा रहा है |  जगह जगह  ओवर स्पीड को रोकने के लिए नाके लगाए जा रहे है | जो भी चालक ओवरस्पीड करता नज़र आता है उसका चालान काट कर उसे ओवर स्पीड न करने के लिए जागरुक किया जाता है | उन्होंने बताया कि पिछले कल विभिन्न धाराओं में 378 चालान काटे गए हैं और एक लाख उन्नीस हज़ार जुर्माना भी वसूला गया है |  उन्होंने कहा कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि शहर वासी यातायात नियमों की पालना नहीं करते |