नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेन स्टेन ने स्कैट बोर्ड पर शानदार स्टंट किया है. स्टेन अपनी तेज गेंदबाजी से सबका दिल जीतते रहे हैं, लेकिन अब वह अपने स्केटबोर्डिंग कौशल से सभी को हैरान कर रहे हैं. स्टेन जो वर्तमान में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं.
आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने डेल स्टेन का स्कैटबोर्ड स्टंट का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. सनराइजर्स ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘स्वैग कभी कम नहीं होता.’
39 वर्षीय ने अपने करियर में 93 टेस्ट मैच खेले और 439 विकेट लिए, जो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक हैं. स्टेन का अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में आया था, जहां उन्होंने केवल आठ रन देकर विकेट चटकाए थे.


