Auction of vehicles on 06 September

सात माह में वाहनों के 48000 चालान और 1 करोड़ 29 लाख रूपये का वसूला जुर्माना : एएसपी अशोक वर्मा

सोलन में दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।  इन दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड है।  इन दुर्घटनाओं में सोलन के युवा अपनी जान तक गंवा रहे है।  जिसके चलते पुलिस लगातार सख्ती कर रही है।  जगह जगह नाके लगाए जाते है ताकि युवा  ओवर स्पीड में वाहन न चला पाएं।  जो नागरिक तेज़ रफ्तार से वाहन चलाता है उसका तुरंत चालान काट कर उसे दंडित किया जाता है। यह चालान इस लिए किया जाता है जिससे युवाओं को सीख मिले और वह भविष्य में वाहन तेज गति से न चलाएं। यह जानकारी एएसपी अशोक वर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। 

अधिक जानकारी देते हुए  एएसपी अशोक वर्मा ने मीडिया को बताया कि  इस वर्ष में वह अभी तक करीबन 48 हज़ार नागरिकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर चुके है जिस से वह  एक करोड़ 29 लाख रूपये जुर्माना वसूल कर चुके है।  उन्होंने कहा कि यह चालान तेज़ रफ्तार चलाने वाले युवाओं को सबक सिखाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर जगह जगह नाके लगा कर तेज़ रफ्तारी पर नज़र रखते है।  जो भी व्यक्ति तह सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाता है उसका चालान कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार  वह तेज़ रफ्तारी के कारण वाहन रुकवाते है लेकिन वाहन से नशे की खेप भी बरामद हो जाती है।