Faroe Islands Dolphins Hunt: फरो आइलैंड में 100 डॉलफिन का बर्बरता से शिकार, मां के पेट में मौजूद बच्चे को भी मार डाला

Faroe Islands Dolphins Hunt: फरो आइलैंड्स में 100 बॉटलनोज डॉलफिन की हत्या की गई है। माना जा रहा है कि ये पिछले 120 वर्षों में अब तक बॉटलनोज डॉलफिन का सबसे बड़ा शिकार है। इस शिकार में एक अजन्मे डॉलफिन और एक बेबी डॉलफिन की भी मौत हुई है। इस शिकार की दुनिया भर में आलोचना हो रही है।

dolphin (1)
फरो आइलैंड्स में मारी गईं डॉलफिन। (Credit-twitter/Jimhendrick)
टोर्शवन: फरो आइलैंड्स में 100 बॉटल नोज डॉलफिन का बर्बरता के साथ शिकार किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर ये 120 वर्षों में बॉटल नोज डॉलफिन का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक शिकार माना जा रहा है। फरो आइलैंड्स ने 98 वयस्क और एक बच्चा जो अभी मां के पेट में था और एक छोटे बच्चे का शिकार किया है। दुनिया के सामने जो तस्वीरें आई है वो डराने वाली हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि पहले डॉलफिन को किनारे पर ले जाया गया और फिर चाकू, भाले और अन्य तेज हथियारों से उनकी हत्या कर दी गई।इतने बड़े पैमाने पर डॉलफिन को मारने से किनारे का पानी पूरा लाल हो गया। जानकारी के मुताबिक इस तरह का शिकार फरो आइलैंड्स के इतिहास का एक पारंपरिक हिस्सा हैं। लेकिन वन्यजीव संगठन इसकी व्यापक तौर पर निंदा करते रहे हैं। इस शिकार को फिल्माने वाले संगठन सी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ‘यह डॉल्फिन शिकार केवल शर्मनाक है और केवल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आक्रोश का कारण है।’पिछले साल मारी गई थीं 1428 डॉलफिन
इनमें से कई डॉलफिन पर जहाज के पंखों से कटने के निशान भी हैं। पिछले साल सितंबर में फरो आइलैंड्स के शिकारियों ने रेकॉर्ड स्तर पर 1428 अटलांटिक वाइट साइडेड डॉलफिन का एक ही बार में शिकार किया था। इसके बाद वन्य जीव संगठनों में आक्रोश देखने को मिला था। उन्होंने ब्रिटेन से आग्रह किया था कि वह फरो आइलैंड्स के साथ अपने व्यापार को खत्म करें।

बड़े पैमाने पर मारी जाती हैं मछलियां
मत्स्य पालन यहां स्थानीय स्तर पर लोगों का प्रमुख उद्योग है। यहां हर साल इतनी मछलियां मारी जाती हैं कि उनके शरीर से निकलने वाले गैर खाद्य चीजों को ट्रक में भर कर जलाने के लिए ले जाया जाता है। एक बार फिर बड़े पैमाने पर मछलियों के मारे जाने पर दुनिया भर में लोग आक्रोशित हैं।