नई दिल्ली. बीते 2 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट को रद्द करने के बाद मोटोरोला ने आखिरकार आज चीन में बहुप्रतीक्षित मोटो रेजर 2022 लॉन्च कर दिया है. Moto Razr 2022 हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 4 से मुकाबला करेगा. मोटोरोला ने Moto X30 Pro और Moto S30 Pro को भी लॉन्च किया है. इनमें से X30 प्रो चीनी टेक दिग्गज का फ्लैगशिप डिवाइस है.


