51 saplings will be planted in each ward of Kandaghat Nagar Panchayat: Manish Sood

कंडाघाट नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में रोपे जाएंगे 51 पौधे : मनीष सूद

कंडाघाट नगर पंचायत द्वारा आज पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता देवी ने की। वहीँ  एसडीएम  विकास सूद  इस कार्य्रकम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ।   मुख्य अतिथि द्वारा  पहला पौधा रोप कर पौधारोपण का अभियान आरम्भ किया गया।  रोट्रैक्ट क्लब द्वारा इस अभियान में विशेष योगदान दिया गया | 

नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सूद की निगरानी में यह कार्यक्रम सफल रूप से आयोजित किया गया।  उपाध्यक्ष मनीष सूद ने बताया कि आज नगर पंचायत कंडाघाट में पौधारोपण का कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत कंडाघाट के  प्रत्येक वार्ड में 51 पौधे रोपे जाएंगे।  उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 के महादेव वार्ड में आज 51 पौधे रोपे गए हैं।  इस अभियान से सभी पंचायत वासियों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि पेड़ सभी के लिए बेहद आवश्यक है।  पेड़ के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है।  इस लिए सभी को एक एक बूटा लगाना चाहिए। ताकि हिमाचल के पर्यावरण  और खूबसूरती को कायम रखा  जा सके।