Vigilance department received 35 complaints related to corruption in 6 months: DSP Santosh Sharma

6  माह में विजिलेंस विभाग को मिली 35 भ्र्ष्टाचार से जुडी शिकायतें : डीएसपी   संतोष शर्मा  

सोलन में विजिलेंस विभाग लगातार भ्र्ष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए कार्य कर रहा है  | जैसे ही विभाग को भ्र्ष्टाचार से जुडी सूचना या शिकायत मिलती है वह तुरंत जाल बिछाते है और दोषी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाते है | यह जानकारी विजिलेंस विभाग के डीएसपी   संतोष शर्मा     ने मीडिया को दी | उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिला से भ्र्ष्टाचार का सम्पूर्ण नाश करना है | जिसमे वह लगातार कार्य कर रहे है |  उन्हें कई शिकायतें मिल रही है जिस पर उनके विभाग ने कार्रवाई अमल में लानी आरम्भ कर दी है | जल्द ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई अमल में लाने जा रहा है | 

                               अधिक जानकारी देते हुए डी एसपी विजिलेंस संतोष शर्मा ने बताया कि इस वर्ष में अब तक उन्हें 35 शिकायतें मिल चुकी है | जिसमे से पांच मामलों  पर उनका विभाग कार्रवाई अमल में ला चुका है | अन्य शिकायतों पर भी जांच की जा रही है | कार्रवाई करने से पहले आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे है | उन्होंने बताया कि विभाग साक्ष जुटा कर कार्रवाई अमल में लाता है | जल्द ही अन्य मामलों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी |