74,000 cash picked up from Solan Petrol Pump : Captured by CCTV camera

पैट्रोल पम्प से उठाई गिरे ने उड़ाई 74 हज़ार की नकदी :सीसीटीवी कैमरे  में उठाई गिरा हुआ कैद 

पैट्रोल पम्प से उठाई गिरे ने उड़ाई 74 हज़ार की नकदी :सीसीटीवी कैमरे  में उठाई गिरा हुआ कैद
सोलन बायपास पर स्थित  पेट्रोल पम्प से दिन दिहाड़े करीबन 74 हज़ार रूपये की राशि पर उठाई गिरे ने हाथ साफ़ कर दिया।  लेकिन उसकी यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।  सूत्रों के अनुसार इस चोरी को तब अंजाम दिया गया जब पैट्रोल पम्प का स्टाफ खाना खा रहा था। जब वह खाना खा कर वापिस लौटे तो उन्होंने नकदी गायब पाई उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गए। तब फुटेज को चैक किया तो पाया कि उनकी नकदी पर हाथ साफ़ हो चुका है।  यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बारे में पुलिस को सूचित किया जा चुका है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।