सोलन जे ऐतिहासिक ठाडो मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं विधायक दून राम कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, अंकुश सूद, मुकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

 सोलन में स्वास्थ्यमंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की अखंडता ओर एकता को बनाए रखने के लिए देश के लिए जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने प्रदेश को विकसित करने वाले नेताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार व्यवस्था बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 75 हज़ार करोड़ की देनदारियां विरासत में छोड़ कर गई है। उन्होंने कहा कि 900 संस्थान बिना बजट के खोले गए। जिस से 5000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सरकार पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि जो वायदे जो कांग्रेस सरकार ने उन्हें किए है वह हर हालत में पूरे किए जाएंगे। जिसके लिए कड़े कदम भी सरकार द्वारा उठाए जाएंगे। वह सत्ता सुख के लिए नही बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आए हैं।