ज़मीनी विवाद के चलते 75 वर्षीय ताया की हत्या, भतीजा फरार

हमीरपुर, 07 नवंबर : जिला हमीरपुर के लालडी के तहत आने वाले दोसडका गांव में भतीजे ने अपने 75 वर्षीय ताया की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को घर पर ही अंजाम दिया गया था। प्रारंभिक जांच में  हत्या जमीनी विवाद के चलते हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ, यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाद में भतीजे ने ताया का कत्ल ही कर दिया। आरोपी भतीजे का नाम गौर बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया  है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रोशन गांव वासी दोसड़का के रूप में की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।