आनी में 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

 

 ज़िला के आनी उपमंडल में फनौंटी में एक मकान में आग लग गई है, जिसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आनी उपमंडल की फनौटी पंचायत के फनौटी गांव में दोपहर बाद 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।

दुर्घटनाग्रस्त मकान 

पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मकान उगम राम पुत्र नारायण सिंह, धर्मदास पुत्र परस राम और गोपी चन्द पुत्र नेहर देव का संयुक्त लकड़ी का मकान था। जिसमें गौशाला, अनाज व सब्जियां आदि रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।उन्होंने बताया कि मकान में आग दोपहर बाद लगी। ग्रामीणों की कड़ी मश्क्कत के बाद पशुधन

इसके अलावा मकान में भण्डार कर रखी जौ, गेहूं, लहसुन आदि फसलें भी जलकर राख हो गई। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।वहीं तहसीलदार दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत राशि भी दी जाएगी।