मुजफ्फरनगर में योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में 9 लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। मुस्लिम धर्म को त्याग हिंदू धर्म अपना लिया है। सहारनपुर के भी एक परिवार ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म चुना है।

योग साधना यशवीर आश्रम बघरा
मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर के परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की। सहारनपुर के परिवार ने घर वापसी की। स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि इन परिवार के सदस्य 150 साल पहले हिंदू सैनी थे, लेकिन दबाव में आकर मुस्लिम बन गए थे।
जिसे ये लोग सालों से अपना धर्म ही मानते आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम धर्म त्यागने का फैसला लिया। मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में आके परिवार ने हिंदू धर्म चुनकर धर्म परिवर्तन कर लिया।