एक दर्जन महिलाएं आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल

राजनीति

एक दर्जन महिलाएं आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल

कहा-भाजपा की नीतिया नहीं ठीक और आम आदमी पार्टी का आधार नहीं

कुल्लू : कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की एक दर्जन से अधिक महिलाएं कांग्रेस में शामिल हो गई है। यह महिलाएं युवा नेता कर्णदेव बौद्ध की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुई है। कर्णदेव बौद्ध आम आदमी पार्टी के युवा नेता थे और टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन सभी महिलाओं का कांग्रेस के युवा नेता भाविक ठाकुर ने स्वागत किया और कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया गया। इस अवसर पर युवा नेता भाविक ठाकुर ने कहा कि आप सभी महिलाओं को कांग्रेस में मान सम्मान मिलेगा और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में विकास कार्य हुए है और भविष्य में किए जाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुई नेत्री सुशीला ने कहा कि भाजपा की नीतियां अच्छी नहीं है और आम आदमी पार्टी का आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है और महिलाओं को हमेशा कांग्रेस पार्टी ने मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हर घर लक्ष्मी योजना को हर तक पहुंचाया जाएगा और हर महिला को उसका लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर युवा नेता कर्णदेव बोद्ध ने कहा कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने विपक्ष में रहते हुए कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य किए हैं और जनता की समस्याओं के पीछे सरकार के साथ लड़े हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर पुल, भूतनाथ पुल व अस्पताल जैसे बड़े मुद्दों को सुंदर सिंह ठाकुर ने ही उठाया है।