Auto से देश नापने निकली चार डॉक्टर दोस्तों की टोली, जानिए जुड़ी रोचक बातें

शिमला, 21 अक्तूबर : ये जुनून एक अलग उदाहरण पेश करता है। चार दोस्तों की बड़ी दिलचस्प कहानी है। चारों पेशे से डॉक्टर (Doctor) हैं, केरल (Kerala) के रहने वाले है। दोस्तों की टोली ऑटो (Auto) से भारत भ्रमण (India Tour) पर है। इसके लिए इन्होंने एक नया ऑटो भी खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर अभिजीत केरल के त्रिवेंद्रम के रहने वाले हैं। उनके मन में कुछ अलग करने की इच्छा हुई कि भारत भ्रमण पर निकल जाए। इस दौरान संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने अपने मन की बात दोस्त फजल, दानिश और निशाद से साझा की।

इसके बाद चारों की सहमति बनने के बाद एक नया ऑटो खरीदा, पीछे बैठने की सीट की तरफ एक व्यक्ति के सोने की जगह बनाई। मोबाइल चार्जिंग (Mobile Charging) का पॉइंट भी लगाया गया। साथ ही टूर के लिए औपचारिकताएं व खाने पीने का सामान भी एकत्रित किया।

डॉक्टर अभिजीत ने बताया कि तीनों दोस्तों के साथ त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी (Kanyakumari) तक का पहला टूर 450 किलोमीटर का तय किया। पहला चरण पूरा करने में 4 दिन का समय लगा। फिर कन्याकुमारी से लेह (Kanyakumari to Leh) का सफर शुरू हुआ।

दक्षिण भारत के राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचे। महाराष्ट्र के बाद राजस्थान (Rajasthan), गुजरात (Gujarat), पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के रास्ते लद्दाख पहुंचे। लद्दाख में 2 दिन का विश्राम किया। फिर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पहुंचे। हिमाचल से उत्तराखंड (Uttarakhand) होते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का सफर शुरू किया।