
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देख लड़के क्या लड़कियां भी फिदा हो जाती थीं। अगर हम कहें कि मिस वर्ल्ड की खूबसबूरती के आगे हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनें भी पानी भरती नजर आती हैं, तो ये गलत नहीं होगा। अभिनेत्री हर लुक में बेहद खूबसूरत और हसीन लगती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ के जरिए डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल थे। फिल्म फ्लॉप हुई तो ऐश्वर्या की खूब आलोचना हुई। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में आईं, लेकिन कोई सफल नहीं हुई।

ऐश्वर्या राय को पहली सफलता फिल्म हम दे चुके सनम के जरिए मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। हम दिल दे चुके सनम के जरिए ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी की शुरूआत भी हुई। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि दोनों के प्यार को बढ़ावा करीना कपूर की वजह से मिला। दरअसल, हम दिल दे चुके सनम के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं। ऐश्वर्या से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया था।

संजय लीला भंसाली ने पहले करीना कपूर से इस फिल्म के लिए बात की थी, लेकिन बाद में करीना ने सलमान खान के साथ उम्र और विदेश में पढ़ाई की बात का हवाला देते हुए मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म में एंट्री हुई ऐश्वर्या राय की। लेकिन अगर करीना कपूर ने इस फिल्म के लिए हां कर दी होती तो न ही ऐश्वर्या राय की झोली में ये ब्लॉकबस्टर फिल्म गिरती और न ही सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ता।
