A young man was seriously injured when a car and bike collided on Rajgarh road Solan

राजगढ़ रोड़ पर कार और बाइक की भीषण टककर ,एक युवक गंभीर रूप से घायल

सोलन राजगढ़ रोड़  पर  कार और बाईक  की भीषण टक्कर हुई | टक्कर लगने के बाद बाइक   चालक नियंत्रण खो बैठा और गिर पड़ा | जिसकी वजह से बाइक चालक को गम्भीर चोटें आई है |  जैसे ही आस पास के लोगों ने बाइक  सवार को गिरते हुए देखा तो वह तुरंत दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे | घायल व्यक्ति को उन्होंने तुरंत उठाया और वहां से गुजरते निजी वाहन में उसे बिठा कर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया | वहीँ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरम्भ कर दी | पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि इस दुर्घटना में आखिर किस की गलती है | आस पार के दुकानदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है | बताया जा रहा है कि घायल युवक सिरमौर का रहने वाला है | 

                               अधिक जानकारी देते हुए प्रत्यक्ष दर्शी  चंद्रमोहन ने बताया कि उनके समक्ष कार और बाइक की टककर हुई | इसमें किस की गलती रही इस बारे में तो उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन जब उन्होंने देखा कि बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल है और सड़क पर लेटा  हुआ है तो उन्होंने समाजिक दायित्व को पूरा करने की उदेश्य से घायल युवक को अपनी गाडी में बिठा कर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल छोड़ दिया अब घायल  युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है | उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह भी किया कि सभी वाहन ध्यान से चलाएं और विशेष तौर पर शहर में तेज़ रफ्तार बिलकुल भी न रखें अन्यथा कभी भी हादसा हो सकता है |