आम आदमी पार्टी नई नवेली दुल्हन, घर आने के बाद दिखाएगी नखरे : कुशल जेठी

हिमाचल में “आप” का नहीं खुलेगा खाता,यहां सीधी टक्कर कांग्रेस भाजपा में : कुशल जेठी

आम आदमी पार्टी जिस तरह से हिमाचल में अपना सदस्यता अभियान तेज कर रही है उससे कहीं न कहीं भाजपा और कांग्रेस चिंता में दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष के आप पार्टी में जाने से कहीं न कहीं कांग्रेस भी अब अपना गढ़ बचाने में लगी है वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी का कहना है जो लोग कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियां जॉइन कर रहे है वे राजनीतिक महत्वाकांक्षी है ऐसे में उनके जाने से कांग्रेस को कोई भी फर्क नही पड़ने वाला हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मोहल्ले में नई नवेली दुल्हन आती है,औऱ उसे देखने लोगो का हजम उमड़ता है, उसी तरह आप पार्टी भी लोगो के बीच मे जा रही है,लेकिन नई नवेली दुल्हन के नखरे थोड़े समय के बाद सामने आ ही जाते है। जेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई भी जनाधार नही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है ऐसे में जिसे चुनाव लड़ना है वो लड़ सकता हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल औऱ पंजाब की जनता में दिन रात का फर्क है,ऐसे में देवभूमि के लोग आम आदमी पार्टी को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी हिमाचल के बड़े बड़े नेता तीसरे विकल्प के रूप में पार्टियां लेकर आए लेकिन उन्हें हार ही नसीब हुई है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा से इतना परेशान हो चुका है कि वो कांग्रेस को जॉइन करने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और 2022 के चुनावों में जीतकर कांग्रेस प्रदेश में सत्तासीन होगी।