आम आदमी पार्टी ने हरजोत सिंह बैंस को बनाया हिमाचल का नया प्रभारी

शिमला, 15 अक्तूबर : हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी ने पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) को हिमाचल का प्रभारी बनाया है।

इससे पहले सत्येंद्र जैन (Satyendra Kumar Jain) हिमाचल के प्रभारी थे। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल चुनावों की तरीकों का ऐलान किया था। इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि अभी तक आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 50 के करीब सीटों पर टिकटों का ऐलान नहीं किया है।

हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि धन्यवाद अरविंद केजरीवाल सर, हमेशा मुझपर भरोसा करने के लिए, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए आप के सपने को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ देना है।