टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ बहुत ज्यादा ग्लैमरस हैं। उनका हर अंदाज उनके चाहनेवालों को खूब पसंद आता है। भले ही वो लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अदाएं आग लगाती हैं। हाल ही में उनकी शेयर की गईं फोटोज इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं।

एक्ट्रेस आमना शरीफ टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी तस्वीरें लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। आमना शरीफ ने बहुत कम सीरियल्स किए हैं लेकिन जो भी किए हैं वो बेहतरीन हैं। एक वक्त था जब टीवी पर उनके अलावा कोई और दिखता तक नहीं था और आज भी कुछ ऐसा ही है। एक्ट्रेस जब सोशल मीडिया पर अपनी तड़कती-भड़कती फोटो पोस्ट कर देती हैं, तो लोगों को दिल मचलने लगता है जैसा कि उन्होंने हाल ही में किया है।
आमना शरीफ का ये अंदाज
आमना (Aamna Sharif) पिछले कुछ समय से बेशक कम प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी खास वजह है उनका बोल्ड लुक। आमना आए दिन फैंस के साथ अपने नए फोटोशूट की झलकियां शेयर कर रही हैं, जिसमें उनका बेहद बोल्ड लुक नजर आ रहा है।
आमना शरीफ ने दिखाया नया लुक
आमना अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस उनके हर लुक को देखने के लिए बेताब हैं। आमना ने इस बार बीच पर मस्ती करते हुए अपना नया लुक दिखाया है। यहां वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
समंदर किनारे आमना शरीफ
आमना शरीफ समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने समुद्र तट के वेकेशन से स्निपेट्स के साथ मदहोश कर रही हैं। शानदार ड्रेस में एक्ट्रेस समुद्र तट से मेजर फैशन गोल्स दे रही हैं। एक दिन पहले आमना ने अपने हालिया फैशन फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर कीं और सभी को चौंका दिया था।