Skip to content

AAP का वजूद बनने से पहले ही बिखरा, हिमाचल में भाजपा होगी रिपीट: CM

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने AAP पार्टी पर निशाना साधा है। कांगड़ा में जयराम ठाकुर ने कहा कि AAP का वजूद बनने से पहले ही बिखर गया है। जो लोग इनके साथ जुड़े थे आज छोड़कर क्यों चले गए? इस बात को इनको सोचना चाहिए।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है ओर नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा ओर अमित शाह व अन्य नेताओं का बड़ा योगदान है। जब पार्टी तमाम चुनाव जीत रही है। भाजपा का कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ता है ओर पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और चुनाव जीत रही है।

नड्डा का होगा जोरदार स्वागत

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कांगड़ा आने का कार्यक्रम बन रहा है जिसको लेकर पिछले कल बैठक भी की गई है। राष्ट्रीय अध्य्क्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। 4 राज्यों की चुनावों की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी जा रही है।

Privacy Policy Designed using Magazine News Byte. Powered by WordPress.