हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों 2022 रिजल्ट में आयुष शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस जीत पर आयुष ने पिता को शुभकामनाएं दी और कहा कि विरासत ऐसे ही जिंदा रहती है। पता दें आयुष शर्मा की वाइफ अर्पिता हैं जो कि सलमान खान की बहन हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों 2022 के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। जबकि कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है। 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में भाजपा महज 25 सीटों पर सिमट गई तो कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की। इन चुनावों में सलीम खान के समधी ने भी जीत दर्ज की है। जी हां, सलमान खान के रिश्तेदार ने। ये कोई और नहीं बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे और भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा हैं जिनकी बात कर रहे हैं।
अनिल शर्मा बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के पिता हैं। अनिल शर्मा और सलीम खान समधी भी हैं। सलीम खान की बेटी अर्पिता खान अनिल शर्मा की बहू हैं। आइए बताते हैं आयुष शर्मा ने पिता की जीत पर किस अंदाज में बधाई दी।
आयुष शर्मा ने दी पिता की जीत पर बधाई
आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- विरासत जिंदा रहती है। मेरे पिता को ढेर सारी बधाई। मैं मंडी के सभी मतदाताओं को शुक्रिया कहना चाहता हूं। जिन्होंने हमारे परिवार पर विश्वास बनाए रखा।
