sanjeev kashyap bjp apmc solan

2002 के बाद सोलन सब्जी मंडी का नहीं हो पाया था विकास अब युद्ध स्तर पर हो रहा विकास : संजीव कश्यप 

सोलन सब्जी मंडी में विकास के कार्य तेज़ी से हो रहे है | जिसके चलते   कुछ महीनों में सोलन सब्जी मंडी  का स्वरूप बेहद विकसित नज़र आएगा | सोलन की सब्जी मंडी प्रदेश में आदर्श मंडी बन कर उभरेगी | यह दावा सोलन एपीएमसी के चेयरमैन संजीव कश्यप ने किया | उन्होंने कहा कि जल्द ही करोड़ों रूपये से सोलन सब्जी मंडी का स्वरूप बदलने वाला है | जिसके लिए कार्य आरम्भ चुका है करोड़ों रूपये के टेंडर लग चुके हैं | उन्होंने कहा कि 2002 में सोलन की सब्जी मंडी का निर्माण हुआ था | तब से लेकर यहाँ कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए थे सब्जी मंडी अपने जीणोर्धार की बाट जोह रही थी | लेकिन जब से उन्होंने यहाँ का कार्यभार सम्भाला  है वह  मंडी के विकास के लिए प्रयास रत थे और अब उनके प्रयास सफल होते नज़र आ रहे हैं | 
— सोलन एपीएमसी के चेयरमैन संजीव कश्यप ने  कहा कि सोलन सब्जी मंडी में विकास कार्यों ने तेज़ी पकड़ ली है और युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चले है | विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये के टेंडर किए जा चुके है और कुछ किए जा रहे है | उन्होंने कहा कि 18 वर्षों से विकास के कार्य सोलन सब्जी मंडी में रुके हुए थे लेकिन अब धन के आभाव से कोई कार्य रुकने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश सरकार ने राशि जारी कर दी है | उन्होंने बताया कि मंडी में छतें बदली जा रही रही है इंटरलॉक का कार्य चल रहा है | ईनाम भवन का निर्माण कार्य भी आरम्भ हो चुका है | कार्यालयों का भी जीणोर्धार किया जा रहा है | कर्मचारियों के लिए रिहायशी भवन निर्माण भी किया जा रहा है |