After a few days, the artists of Solan will get auditorium facility

कुछ दिनों बाद सोलन के कलाकारों को मिलेगी ऑडिटोरियम की सुविधा

सोलन वासियों को अभी , ऑडिटोरियम के लिए, कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ेगा। कुछ दिनों के बाद,  सोलन में बना यह  ऑडिटोरियम, कलाकारों के लिए, वरदान साबित होगा।  यह  ऑडिटोरियम लगभ,ग बन कर तैयार हो चुका है।  यह जानकारी ,लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता, अरविंद शर्मा ने ,मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि,    ऑडिटोरियम  के निर्माण से ,कलाकारों को बहुत सी, सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी।  उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए ,इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।  उन्होंने बताया कि  ,ऑडिटोरियम  से जुड़ी ,सभी खामियों को दूर कर दिया गया है।  इसको जल्द से जल्द ,बनाने का हर प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि ,अगले वर्ष तक यह जनता को, समर्पित कर दिया जाएगा।  

अधिक जानकारी देते हुए ,  लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता, अरविंद शर्मा ने बताया कि   , ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य, करीबन 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।    ऑडिटोरियम का आधारभूत ढांचा, बन कर तैयार है ,केवल इसमें फर्नीचर लगना ,बाकी रह गया है।  इस के लिए ,अतिरिक्त फंड की आवश्यकता है।  जिसके लिए संबंधित विभाग को, लिखा जा चुका है।  जैसे ही यह पैसा, सैंक्शन होगा उसके कुछ दिनों बाद ही, इस   ऑडिटोरियम की सुविधा को ,जनता के समर्पित कर दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि, करीबन 700 लोगों की, इस मैं बैठने की  कैपेसिटी है।  वहीँ 60 कलाकारों के रहने के लिए ,इसमें डोरमेट्री भी प्रदान की गई है।  उन्होंने कहा कि, यह   ऑडिटोरियम ,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।  जो कलाकारों के लिए ,एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर, साबित होगा।