ओमान और भारत (Oman and India) दोनों के बीच दिन पर दिन रणनीतिक रिश्ते मजबूत होते जा रहे हैं। भारत और ओमान के बीच संबंध कई सदियों का इतिहास समेटे हुए हैं। इन रिश्तों के बीच गरमाहट का अहसास दुनिया ने पहली बार सन् 1990 के दशक के अंत में किया था जब भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति के लिए ओमान के सुल्तान ने पहली बार प्रोटोकॉल तोड़ा था।


