नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, दुर्गा पूजा करने के बाद अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आखिर करें तो करें क्या, तो यहां बताए गए कुछ दिल्ली एनसीआर के रेस्टोरेंट में कोलकाता खाना टेस्ट कर सकते हैं मतलब बंगाली खाना इन जगहों पर काफी ज्यादा फेमस है।

ओह! कलकत्ता – Oh! Calcutta

यकीनन राजधानी में रहने वाला हर बंगाली एक बार यहां तो जरूर गया होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ओह! कलकत्ता में ऑथेंटिक बंगाली खाना सर्व किया जाता है। नेहरू प्लेस और गुड़गांव में ऑउटलेट्स के साथ, ये रेस्टोरेंट दिल्ली की सबसे अच्छी बंगाली मेन्यू लिस्ट में से एक है। सरसों में पकाई गई मछली और झींगे से लेकर कोशा आम और टमाटर और गुड़ की चटनी तक, आपको यहां काफी लोकप्रिय बंगाली डिश का मजा ले सकते हैं। यही नहीं हम आपको दाब चिंगरी और चिंगरी मलाई करी खाने की भी सलाह देंगे।
कहां है : प्लॉट 4, लोकल शॉपिंग सेंटर मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश II, नई दिल्ली, दिल्ली 110048
सिटी ऑफ जॉय – City of Joy
जैसा कि आप जानते हैं कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय के रूप में जाना जाता है, अब ये सिटी ऑफ जॉय दिल्ली में भी मौजूद है। जी हां, सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर ये रेस्टोरेंट अलकनंदा में स्थित है और ये जगह बंगालियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। ये न केवल इसके अपने मछली डिशेस के लिए इतनी फेमस है, बल्कि अपने कई वेजिटेरियन डिशेस जैसे मोचर घोंटो, फूल कोपी दलना और पोस्टो डिशेस के लिए भी जाना जाता है। उनकी रुई कालिया और मछली कबीराजी कोलकाता की तरह ही बेस्ट है। यहां का खाना खाते ही आपको यकीनन कोलकाता का खाना याद आ जाएगा।
कोलकाता बिरयानी हाउस – Kolkata Biryani House

आपने आजतक लखनऊ बिरयानी और हैदराबादी बिरयानी के बारे में ही सुना होगा, लेकिन कभी कोलकाता बिरयानी के बारे में सुना है? चित्तरंजन पार्क में कोलकाता बिरयानी हाउस कोलकाता की ऑथेंटिक बिरयानी सर्व करता है। अच्छे से कूक हुए मटन और चिकन के टुकड़े, उबले अंडे और आलू बिरयानी को और भी ज्यादा टेस्टी बना देते हैं। इनकी बिरयानी एक मटके में दी जाती है, जिसका टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यहां कुछ बेहतरीन रोल और कटलेट भी सर्व करती है।
कहां है : दुकान नंबर 49, मार्केट नंबर 1, ब्लॉक सी, चित्तरंजन पार्क, नई दिल्ली, दिल्ली 110019
बिजोली ग्रिल – Bijoli Grill

शहर भर में चार आउटलेट के साथ, बिजोली ग्रिल ने अपने टेस्टी खाने से काफी नाम कमाया है। सही कीमत और एक से एक विकल्पों के साथ, ये रेस्टोरेंट आपकी हर इच्छा को पूरा करता है। यहां की बंगाली मछली डिश और शाकाहारी व्यंजन के अलावा, ये जगह कुछ ऐसा खाना भी सर्व करता है, जिन्हें आप पहले शायद ही कभी टेस्ट किया होगा जैसे मुइथा और झाल।
कहां है : सी-449, बिपिन चंद्र पाल मार्ग, ब्लॉक सी, चित्तरंजन पार्क, नई दिल्ली, दिल्ली 110019
चौमैन – Chowman

चौमैन में भी आप कोलकाता की टेस्टी डिशेस ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको हर तरह के खाने को टेस्ट करना काफी अच्छा लगता है, तो एक बार यहां के बंगाली खाने को जरूर ट्राई करें। थाई स्टाइल ड्रम्स ऑफ हेवन, प्रॉन पेपर सॉल्ट, कोरियन चिकन विंग्स जैसे स्वादिष्ट ऐपेटाइज़र यहां सर्व किए जाते हैं। यही नहीं, यहां आपको विदेशी शाकाहारी खाना जैसे स्टीम्ड चिकन, चिली वाइन में मछली, हनी ग्लेज़्ड पोर्क रिब्स, साथ ही लॉबस्टर जैसे कुछ शानदार सी फूड की लिस्ट भी देखने को मिल जाएगी। अगर कुछ मीठा खाने का भी मन है, तो आइसक्रीम के साथ टॉफ़ी अखरोट, आइसक्रीम के साथ ब्राउनी, टूटी फ्रूटी जैसे कई ऑप्शन आप यहां ट्राई कर सकते हैं।