After killing the maternal uncle, now the eyewitness is getting threats to kill

मामे की हत्या करने के बाद अब चश्मदीद को भी मारने की मिल रही धमकी

प्रदेश की जानी मानी,  मेडिकल यूनिवर्सिटी, एमएमयू में  पिछले कल  ,एक कर्मचारी की हत्या हो गई।  इस हत्या का आरोप ,एक अन्य कर्मचारी पर लगा है जो मृतक का रिश्ते में भांजा    बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार , आरोपी  यूपी के रहने वाले भांजे   और  मृतक मामा के बीच में ,पहले काफी बहस हुई ,और उसके बाद  भांजे ने उस पर  ,लोहे की चीज़ से  कई बार प्रहार किया , जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर, मामला दर्ज कर लिया है और, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर ,शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। यह सारा वाक्या वहीँ पर कार्यरत ,एक अन्य कर्मचारी के समक्ष हुआ था।  अब यह चश्मदीद  साहिल  भी ,बेहद डरा हुआ है। क्योंकि कातिल भांजे ने  ,अब चश्मदीद को भी, जान से मारने की धमकी   दी है।   

चश्मदीद साहिल ने कहा कि , मृतक सुनील उसका बॉस था।  मृतक सुनील का भांजा भी, उनके साथ कार्य करता था।  लेकिन नौकरी में ,कोताही करने के कारण ,मामा सुनील ने ,भांजे शैंकी को डांटा था।  जिसकी वजह से ,उनमें  काफी दिनों से, बहस चल रही थी।  पिछले कल उनकी पहले काफी बहस हुई, फिर भांजे शैंकी ने तैश में आ कर,लोहे के कड़े से ,अपने मामा के शरीर पर कई वार किए। वार करने से ,मामा सुनील की मौत हो गई।  अब भांजा शैंकी उसके बाद ,उन्हें भी मारने के लिए आया था। लेकिन वह किसी तरह से बच गया।  उन्होंने कहा कि, वह अपने आप को, सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, क्योंकि  हत्या का आरोपी  लगातार उन्हें ,जान से मारने की धमकी दे रहा है।  जिसके बारे में ,पुलिस को सूचित किया जा चुका है ,लेकिन अभी तक कोई सख्त कदम ,पुलिस द्वारा नहीं उठाया गया है।