आगरा ताजमहल जैसी शाही जगह के साथ-साथ, अपने फेमस मार्केट के लिए भी जाना जाता है। यहां एक से एक कपड़ा मार्केट, थोक बाजार, सिल्क की साड़ियों के लिए मार्केट मौजूद हैं। अगर आप ताज महल घूमने के लिए जा रहे हैं, तो समय बचते हुए इन बाजारों में भी एक बार जरूर घूम लें।

आगरा अपनी अद्वितीय और विलुप्त हुई शिल्प की कई किस्मों के लिए जाना जाता है, यही नहीं, यहां ऐसे कई सामान हैं, जहां से आप एक से एक बढ़िया वस्तुएं खरीद सकते हैं। आगरा डिपार्टमेंट स्टोर, खुदरा दुकानों और स्थानीय बाजारों से हमेशा गुलजार रहता है। आगरा में कई कारीगर, जौहरी, कशीदाकारी, कालीन बनाने वाले और बुनकर अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए यहां आते हैं। आगरा कढ़ाई और वस्त्रों के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। ज्यादातर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ताजमहल के पास स्थित हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध सदर बाजार, किन्नरी बाजार और मुनरो रोड हैं। अगर आप आगरा घूमने के लिए आ रहे हैं, तो एक बार यहां के बाजारों का भी रुख जरूर करें।
सदर बाजार – Sadar Bazaar

सदर बाजार आगरा में खरीदारी के लिए सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है जो आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। हस्तशिल्प, मिठाई, कपड़ों से लेकर चमड़े के बैग तक सब कुछ यहां आपको मिल जाएगा। शॉपिंग के बाद रिलेक्स करने के लिए आपको यहां कैफे कॉफी डे जैसे कैफे भी मिल जाएंगे। यहां वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन हर तरह का खाना मिलता है।
समय : सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक, मंगलवार यहां बंद रहता है
सुभाष बाजार – Subhash Bazaar

सुभाष बाजार आगरा का एक और लोकप्रिय बाजार है, जो आगरा के किले के पास जामा मस्जिद के उत्तरी किनारे के पास हलवाई गली में मौजूद है। ये बाजार अपने सिल्क प्रोडक्ट्स और सिल्क की साड़ी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। अगर आप सिल्क की साड़ी खरीदना चाहती हैं या कुछ और यूनीक सामान आप खरीदना चाहते हैं, तो एक बार यहां जरूर जाएं।
समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, मंगलवार बं
किनारी बाजार – Kinari Bazaar

किनारी बाजार आगरा की जामा मस्जिद के पास मौजूद है। ये एक ऐसा ऐतिहासिक शहर हैं, जहां थोक के सामान की वैरायटीज मिलती हैं, ये आगरा के टॉप मार्केट में से एक है।
समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, मंगलवार बंद
टीडीआई मॉल – TDI Mall

टीडीआई मॉल लोकप्रिय ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड पर स्थित है। एक बेहतरीन शॉपिंग स्पॉट होने के अलावा, मॉल मनोरंजन के साथ-साथ छुट्टी में शॉपिंग करने के लिए काफी बेस्ट है। यहां एक बड़ा फूड कोर्ट भी है जिसमें आपको हर तरह की डिशेस खाने को मिल जाएंगी।
समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक
शाह मार्केट – Shah Market

यह बाजार आगरा के संजय प्लेस बाजार के पास स्थित है। आगरा में खरीदारी के लिए शाह मार्केट बेहतरीन थोक और खुदरा बाजारों में जाना जाता है। एक से एक कपड़ों और थोक का सामान खरीदने के लिए यहां एक बार आप जा सकते हैं।
समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक