BJP took out a rally in Solan in the Corona era

जम्मू कश्मीर में हिन्दुओं पर हमले के बाद अब बंगाल में भी हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है : पुरषोत्तम गुलेरिया 

भारतीय जनता पार्टी  ने आज सोलन में रोष रैली निकाली | खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया की अध्यक्षता में यह रोष रैली सोलन के लोकनिर्माण विभाग रेस्ट हाउस से आरम्भ की गई और पुराने बस स्टैंड से होते हुए मिनी सचिवालय तक निकाली गई | यह रोष प्रदर्शन शान्ति प्रिय ढंग से आयोजित किया गया |  भाजपा नेताओं ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि उनके इशारों पर जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं  को चुन चुन कर मारा जा रहा है | जो बेहद गलत है | जिस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए | 
             

इस मौके पर खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है | उनके कार्यालय जलाए जा रहे हैं | उन्होंने कहा कि जिस तरह जम्मू और कश्मीर में  पंडितों को मारा गया उन्हें वहां से पलायन करने पर मजबूर किया गया है | उसी तरह बंगाल में भी हिन्दुओं के साथ हिंसा की जा रही है |  उनके भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है | उन्होंने कहा कि आज वह ज्ञापन सौंप कर मांग कर रहे है कि इस अराजकता के  माहौल को समाप्त करना चाहिए | उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी आज सरकार बनाने जा रही है |

उन्हें सरकार बनाने का हक नहीं है | उन्होंने कहा कि जब जेएनयू में राष्ट्रविरोधी घटनाएं घटी थी तब राजनितिक दलों के मुखिया वहां  टिप्पणियां देते हुए नज़र आ रहे थे लेकिन आज बंगाल में इतनी बड़ी घटना घट रही है तो सभी नेता मौन है | इस घटना से उन राजनितिक दलों और बुद्धि जीवियों का भी  असली चेहरा भी सामने आ गया है |