After walking 8 km, Kuldeep Singh Rathore took a jibe at BJP

,हार के बाद मुख्यमंत्री को नजर आई महंगाई व सड़क के खड्डे, सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, कंगना का बयान राष्ट्रविरोधी, मंदिरों को उड़ाने की धमकी को सरकार ले गम्भीरता से,,,राठौर

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में जीत के बाद, कांग्रेस पार्टी  ने ,आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों की ,तैयारियां शुरू कर दी है।  कांग्रेस सरकार महंगाई को हथियार बना कर , र सरकार पर लगातार हमलावर है। सरकार की नाकामियों को, जनता तक पहुंचाने के लिए, कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाएगी। यह घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने की। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ,कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों ने, शपथ ली ,जिसमे न मुख्यमंत्री और ,न ही कोई मंत्री शामिल हुए  . उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार जीत  लगी रहती है लेकिन परम्पराओं का निर्वहन करना, आवश्यक है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को, जनता तक पहुंचाने में सफल रही । उन्होंने कहा कि, सरकार को हार के बाद,महंगाई व सड़को में गड्ढे भी नजर आ रहे है। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने ,तुरन्त डीजल पेट्रॉल के दाम  कम किये  ,बावजूद उसके, बस किराए में कमी नही हुई है ,सिलेंडर के  दाम भी वहीँ  है। सरकार को इन दामों में ,कमी करके जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जीत के बाद ,और ज्यादा ऊर्जा के साथ ,जनता के मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस 14 से 28 नवम्बर तक, जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत सभी, विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी ,व जनता को जागरूक किया जाएगा।  राठौर ने कहा कि, 19 नवम्बर को इंदिरा गांधी की जयंती से, कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान , की शुरुआत करेगी। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, यह अभियान मार्च तक चलेगा।

वहीँ  कंगना के बयान पर राठौर ने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए ही पद्मश्री दिया गया है। यह बयान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के खिलाफ है। इस राष्ट्रविरोधी बयान के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वन्ही राठौर ने मंदिरों को उड़ाने की लश्कर तय्यबा की धमकी को सरकार को गम्भीरता से लेने की जरूरत है इसकी जांच होनी चाहिए।