After walking 8 km, Kuldeep Singh Rathore took a jibe at BJP

8 किलोमीटर पैदल चल कर , कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर कसे तीखे तंज

कांग्रेस ने कसौली   से जन जागरण अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  इस  कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने की। यह अभियान  खिल के मोड़ से आरम्भ हुआ ,और धर्मपुर तक चला।  आठ किलोमीटर तक कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा सरकार के खिलाफ  नारे लगाते  रहे। कुलदीप सिंह राठौर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने जो देश की जनता  को महंगाई से राहत दिलाने के वायदे किए थे। वही वायदे आज  भाजपा को याद दिलाए जा रहे है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि भाजपा केवल धोखा देना जानती है।  उन्हें देश की जनता से कोई लेना देना नहीं है  
इस मौके पर कसौली ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा , नगर परिषद परवाणु की अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि सारा हिमाचल महंगाई की मार झेल रहा है और भाजपा की नीतियों  से पूरी तरह तंग आ चुका है।   यही वजह है कि प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में अपनी नाराज़गी भी जाहिर कर दी है।  यह भाजपा के लिए उनके द्वारा दी गई केवल  एक चेतावनी थी। वास्तविक परिणाम 2022 में उन्हें देखने को मिलेगी।  उन्होंने कहा कि, आज महिलाएं  पूरी तरह से तंग है। युवा बेरोज़गार की कतार में लगा है।  सरकारी कर्मचारी   मांगे न  पूरी ने होने की वजह से , सरकार के विरोध में खड़ा है। यही वजह है कि आज उनके द्वारा क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सभी को भाजपा की हकीकत का पता चल सके। 

कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  ने कहा कि आज वह कसौली ब्लॉक में जन जागरण अभियान चला रहे है।  जिसका मुख्य उदेश्य  क्षेत्र वासियों को जागरूक करना है उन्हें भाजपा की वास्तविकता  के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने देश की जनता को कहा था कि वह महंगाई से लोगों को निजात दिलवाएंगे। लेकिन महंगाई कम करने की बजाए, उन्होंने महंगाई की सारी हदें पार  करवा दी है।  पैट्रोल डीज़ल के दाम आसमान छु रहे है।  गैस की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन भाजपा सरकार आम जनता की ओर कुछ भी गौर नहीं कर रही है , वह महंगाई से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार सत्ता भोगने में  मस्त नज़र आ रही है।  उन्हें नींद से जगाने के लिए उनके द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कि वह आम व्यक्ति की पीड़ा को समझे नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।