भोपाल में मोबाइल पर वीडियो देख कर डॉक्टर को मां का इलाज करने को कहा तो युवक का सिर फोड़ दिया

मोबाइल पर वीडियो देख रहे डॉक्टर को इलाज करने का कहना भारी पड़ गया। डॉक्टर ने ना सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसका सिर फोन का रिसीवर मार कर फोड़ दिया। डॉक्टर ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की।

भोपाल में डॉक्टर ने युवक का सिर फोड़ा
भोपाल में डॉक्टर ने युवक का सिर फोड़ा

राजधानी भोपाल में एक युवक को मोबाइल पर वीडियो देख रहे डॉक्टर को इलाज करने का कहना भारी पड़ गया। डॉक्टर ने ना सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसका सिर फोन का रिसीवर मार कर फोड़ दिया। डॉक्टर ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

निशातपुरा थाना क्षेत्र की घटना है। नीलेश ठाकुर ईटखेड़ी के गोलखेड़ी में रहते हैं। वह बीवायजेयू ऑनलाइन एप में काउंसलर है। सोमवार को नीलेश की मां पुष्पा बाई को घर में बिच्छू ने डंक मार दिया था। नीलेश ने मां को आधार अस्पताल में भर्ती कराया था। नीलेश मां के साथ बैठा था। उनको असहनीय दर्द हो रहा था। उसने स्टाफ को डॉक्टर को बुलाने को कहा, लेकिन डॉक्टर नहीं आई। इस पर नीलेश खुद डॉक्टर के कैबिन में जाकर डॉक्टर प्रमोद दुबे से मां को देखने की विनती करने लगा। नीलेश ने अपनी शिकायत में डॉक्टर पर अपशब्द बोलने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

नीलेश ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मां को देखने को कहा तब डॉक्टर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। उसके बार-बार विनती करने पर वह भड़क गया और उसके सिर पर फोन का रिसीवर मार दिया। जिससे उसके सिर पर दो टांके आए। निशातपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नीलेश ठाकुर और उसके भाई के साथ मारपीट करने के बाद उन्होंने मां को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।