भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू, 10 दिन में 45 हजार युवा शामिल होंगे

भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी।

भोपाल में अग्निवीर भर्ती आज से शुरू
भोपाल में अग्निवीर भर्ती आज से शुरू

राजधानी में अग्निवीर योजना के तहत आज यानी गुरुवार से भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी। इसमें 9 जिले के युवा शामिल होंगे। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती की जाएगी। गुरुवार को 3 हजार युवा भर्ती में शामिल होंगे। इसके बाद हर दिन 5 हजार युवा शामिल होंगे।

भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे। 10 दिन चलने वाली भर्ती में 45 हजार भाग लेने भोपाल आएंगे। भोपाल के अलावा दूसरे शहर से आने वाले युवाओं को लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाएं गए है। परिवहन और नगर निगम ने युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए इंतमाम किए है।

इन पदों पर हो रही भर्ती
योजना में ट्रेडमैन, स्टोरकीपर, क्लर्क, तकनीकी, जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती होगी। लाल परेड ग्राउंड पर युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने के लिए शिकायत कक्ष बनाया गया है।