Man Thinking of Family Planning 12 Wife And After 102 Childs: दुनिया में आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की किसी कार्य के लिए खूब चर्चा होती है। इन दिनों अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाले एक शख्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस शख्स की 12 बीवियां हैं और 102 बच्चे हैं। इसके साथ ही 568 नाती-पोते भी हैं। आपको जानकर यह यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह बिल्कुल सच है और कोई बनाई गई कहानी नहीं है।
आपको इस शख्स के परिवार के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी। युगांडा में रहने वाला यह शख्स एक किसान है। अब इस व्यक्ति ने बड़ा फैसला लिया है जिसके लिए उसकी चर्चा हो रही है। दरअसल शख्स का कहना है परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसे रोकना चाहिए। शख्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि परिवार के भरण-पोषण के लिए इनकम कम पड़ रही है।

2 of 5
मूसा हसाहया की सभी पत्नियां 12 बेडरूम के एक ही घर में और एक साथ रहती हैं। 102 बच्चों के बाप मूसा की सबसे छोटी पत्नी जुलैका से 11 बच्चे हैं। फिलहाल आर्थिक तंगी की वजह से मूसा ने बढ़ते परिवार को रोकने का निर्णय लिया है।

3 of 5

4 of 5
आर्थिक हालत हो चुकी है खराब
102 बच्चे पैदा करने के बाद मूसा को ख्याल आया कि अब खर्चा बढ़ रहा है और परिवार को रोकना चाहिए। मूसा एक किसान हैं जिसकी वजह से उनकी आय अधिक नहीं है। मूसा के एक तिहाई बच्चों की उम्र 6 से 51 साल के अंदर है।
