
त्योहारों का सीजन चल रहा है। एक तरफ लोग रौशनी के पर्व दीपावली को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं महापर्व छठ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बिहार में छठ व्यापक स्तर पर मनाई जाती है। महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घाट सजने लगते हैं और हर तरफ छठी मैया के गीतों की धूम रहती है। सेलेब्स भी इस बात को बखूबी जानते हैं, इसलिए इस त्योहार पर नए-नए गाने रिलीज करने में पीछे नहीं रहते। इस कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया छठ गीत भी रिलीज हो गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर आयुष आनंद ने मिलकर गाया है।

आयुष आनंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपने और अक्षरा सिंह की आवाज में रिलीज हुए छठ गीत ‘सुन ली अरजीया हे दीनानाथ’ का वीडियो शेयर किया है। गाने में अक्षरा और आयुष की जुगलबंदी जबरदस्त लग रही है। दोनों का लुक भी काफी शानदार है। पूरे गाने में छठ पर्व की रौनक दिखाई गई है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष आनंद ने शानदार कैप्शन लिखा है और साथ ही अक्षरा सिंह की तारीफ की है। आयुष ने लिखा है, ‘सुन ली अरजीया हे दीनानाथ आउट हो चुका है।’ इसके आगे उन्होंने लिखा है, ‘इस गीत का संगीत देकर और अक्षरा सिंह के साथ इसे गाकर बेहद खुशी महसूस हुई। आप सब भी सुनिए और अपना प्यार दीजिए। जय छठी मैया।’
