अक्षय कुमार की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चल रही हों, लेकिन वह धड़ाधड़ फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। अक्षय जल्द ही महेश मांजरेकर की फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में नजर आएंगे। इसमें वह छत्रपति शिवाजी बने हैं। यह उनकी पहली मराठी फिल्म होगी।

अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी हर साल 6 से 7 फिल्में रिलीज होती हैं। अक्षय की एक फिल्म रिलीज होती नहीं है कि दूसरी अनाउंस कर दी जाती है। इस साल (2022) में भी अक्षय की कई फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुईं। वह अलग बात है कि इनमें से एकाध को छोड़कर कोई भी नहीं चली। पर अक्षय कुमार इससे निराश नहीं हुए और अब वह अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। अक्षय कुमार अब जल्द मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में नजर आएंगे। इसे महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे।
इस फिल्म में Akshay Kumar छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे और यह उनकी पहली मराठी फिल्म होगी। दो नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की मौजूदगी में महेश मांजरेकर की इस मेगा फिल्म की अनाउंसमेंट की गई। फिल्म Vedat Veer Daudale Saat के लॉन्च पर एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। फिल्म के लॉन्च के साथ-साथ अक्षय कुमार का छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया।

वेडात मराठे वीर दौड़ले सात फिल्म के लॉन्च पर अक्षय कुमार, एकनाथ शिंदे, राद ठाकरे
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा होंगे ये स्टार्स
‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में अक्षय कुमार के अलावा ‘बिग बॉस मराठी’ फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में प्रतापराव गूजर का किरदार पॉपुलर मराठी एक्टर प्रवीण तारडे निभाएंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज बने अक्षय कुमार
सलमान की ‘टाइगर 3’ के साथ ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की टक्कर?
फिल्म की कहानी सात मराठा वीरों की कहानी है और इनमें से एक मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज होंगे, जिनका किरदार अक्षय निभाएंगे। खबर है कि इस फिल्म को दिवाली 2023 में रिलीज किया जा सकता है।

वेडात मराठे वीर दौड़ले सात के लॉन्च पर सलमान खान
यह भी बताया जा रहा है कि ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ को मराठी के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। अगर यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में दिवाली पर रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधे टक्कर सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ से होगी।

वेडात मराठे वीर दौड़ले सात के लॉन्च पर सलमान खान और महेश मांजरेकर