आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपूर खानदान का चिराग इस दुनिया में आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी उसी हॉस्पिटल में होगी जहां उनके ससुर ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं। आइए बताते हैं आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी से जुड़ी ये बड़ी जानकारी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई। दोनों जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में भी प्रवेश करने जा रहे है। जी हां, आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपूर खानदान का चिराग इस दुनिया में आने वाला है। अब आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में होगी। ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में स्थित है। ये वही अस्पताल है जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पिता और आलिया भट्ट के ससुर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) एडमिट रहे थे। इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसे ली थी। अब यही आलिया भट्ट की डिलीवरी होने की बात सामने आ रही है।