Alia Bhatt Daughter Name: आलिया भट्ट अपनी फूल-सी कली बेटी का क्या नाम रखेंगी? महीनों पहले ही कर दिया था ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सभी को 6 नवंबर की दोपहर को गुड न्यूज दी। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में एक राजकुमारी को जन्म दिया। हालांकि अभी उसकी झलक देखने को नहीं मिलेगी लेकिन उसका नाम क्या रखा जाएगा, इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने महीनों पहले ही कर दिया था।

Alia Bhatt Daughter Name
आलिया भट्ट बनीं मां।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘डार्लिंग्स’ जैसी धमाकेदार फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन गई हैं। उन्होंने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। अस्पताल में ऑपरेशन से उन्हें एक स्वस्थ और प्यारी-सी राजकुमारी हुई। अब अस्पताल हो या सोशल मीडिया, सभी जगह बधाई का तांता लगा हुआ है। जमकर लोग इस खुशी में शरीक हो रहे हैं। उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि अभी उसकी झलक नहीं दिखाई गई है। लेकिन उसका नाम क्या रखा जाएगा, पता चल गया है।

दरअसल, वाकया पुराना है। जब एक डांस रियलिटी शो में Alia Bhatt ने बेटी के होने के बारे में बात की थी। बताया था कि अगर उनको बेटो होगी तो वह उसका नाम क्या रखेंगी। इसके बाद एक कंटेस्टेंट ने वह नाम बताने के लिए भी कहा था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने नाम का एक-एक अक्षर बोलकर बताया। आलिया ने कहा था- ए-एल-एम-ए-ए (ALMAA), ‘अलमा बहुत ही सुंदर नाम है। मैं अपनी बेटी का नाम अलमा रखूंगी।’

नीतू कपूर खुशी से झूम उठीं
हालांकि आलिया को तब ये बिलकुल मालूम नहीं था कि उनको सच में बेटी ही होगी। जैसे हर कपल होने वाले बच्चे का नाम सोचकर रखता है, वैसा ही आलिया ने भी किया। खैर, अब नाम आलिया यही रखेंगी या फिर कुछ और? आने वाले समय में पता ही चल जाएगा। फिलहाल तो सभी राजकुमारी के आने से गदगद हैं। नीतू के पैर तो जमीन पर नहीं पड़ रहे। वह दादी बन गई हैं और इस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।

शादी के 7 महीने बाद आलिया बनीं मां
पपाराजी ने जब Neetu Kapoor से आलिया और बेटी की बारे में पूछा तो उन्होंने बताया था कि नन्हीं-सी कली बहुत क्यूट है। अभी बहुत छोटी है इसलिए नहीं पता कि वह किस पर गई है। पर वह ठीक है। वहीं, आलिया भी एकदम फर्स्ट क्लास है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल को हुई थी और 7-8 महीने बाद ही वह पेरेंट्स बन गए हैं।