आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी भी वक्त गुडन्यूज सुना सकते हैं। कपल पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट को डिलीवरी का दर्द होने लगा है और इसीलिए परिवार उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचा है। आइए दिखाते हैं तस्वीर।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंचे। नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी अस्पताल में हैं।
कपूर खानदान और भट्ट फैमिली अस्पताल पहुंचे
कपूर और भट्ट खानदान दोनों ही इस समय अस्पताल पहुंच चुका है। सभी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के लिए बेहद एक्साइटिड हैं तो थोड़ा चिंता भी बनी हुई है। सभी इस वक्त आलिया के साथ हैं। कपल को अस्पताल के बाहर स्पॉट भी किया गया।
पांच साल का रिलेशनशिप और शादी फिर…
बता दें ब्रह्मास्त्र कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पांच साल एक दूसरे को डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप कभी किसी से छुपा नहीं। दोनों ने इस साल अप्रैल में हमेशा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बांध गए। फिर शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों ने प्रेग्नेंसी की खबरों को भी साझा किया।
ये साल बेहद खास रहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद उनकी पहली साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई। वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद इस फिल्म ने सुपरहिट का तमगा हासिल किया था। ये साल इस कपल के लिए बेहद खास रहा है।